Jharkhand News: गिरिडीह में ग्रामीण डॉक्टर के बेटे के अपहरण मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार

Jharkhand News: प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी देते गिरिडीह के एसपी. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: गिरिडीह जिले में ग्रामीण डॉक्टर के बेटे के अपहरण मामले में 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से हथियार व अन्य चीजें मिलीं हैं.
Jharkhand News|गिरिडीह, मृणाल कुमार : गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास के अपहरणकांड में शामिल 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
अपहरणकांड के मास्टरमाइंड संजय पासवान समेत 6 अरेस्ट
गिरिडीह पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें इस गिरोह का सरगना देवरी थाना क्षेत्र के कोसोंगोदोदिघी गांव निवासी संजय पासवान भी शामिल है. अन्य पांच लोगों के नाम संजय राम, जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा निवासी महेश कुमार वर्मा, पचंबा थाना क्षेत्र के जगपतारी का सद्दाम अंसारी, नवडीहा ओपी क्षेत्र के बेरहाडीह का राजकुमार वर्मा, गावां थाना क्षेत्र के पिहरा (वर्तमान पता – देवरी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी मो मुजफ्फर हैं.
आरोपियों के पास से पिस्टल, कारतूस, कार, मोबाइल जब्त
इन सभी आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी पिस्टल के साथ 3 कारतूस, अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, अपहृत युवक पवन कुमार दास की बाइक के साथ कुल 4 बाइक, 6 मोबाइल फोन सेट बरामद किए हैं. गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार (20 जून) को यह जानकारी दी.
13 जून 2024 को चतरो गांव के पवन दास का हुआ था अपहरण
एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि 13 जून 2024 को देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चतरो निवासी डॉ लक्ष्मण दास के पुत्र पवन दास का अपहरण कर लिया गया था. वह उस वक्त अपनी दुकान से घर लौट रहे थे. डॉ लक्ष्मण दास की लिखित शिकायत पर देवरी थाना में 13 जून 2024 को कांड सं-40/24 दर्ज किया गया. इसके बाद एसडीपीओ खोरीमहुआ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.
12 घंटे के भीतर पुलिस ने अपहृत पवन दास को किया बरामद
गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस टीम ने तेजी से काम करते हुए 12 घंटे के भीतर अपहृत पवन कुमार दास को मोटरसाईकिल सहित बिरनी के पेशम जंगल से सकुशल बरामद कर लिया. अपहरण में इस्तेमाल की गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली. इसके बाद अनुसंधान के क्रम में लगातार छापेमारी कर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से घटना में लिप्त सभी अपराधकर्मियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
4 जून को लूटी गई कार से 13 जून को किया पवन का अपहरण
गिरफ्तार सभी आरोपियों ने अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. अभियुक्तों के निशानदेही पर ही घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए. रेकी के लिए इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाईकिल भी बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि छापेमारी के क्रम में बरामद हुई कार के बारे में पता चला है कि इन्हीं अपराधियों ने 4 जून 2024 को पचंबा थाना क्षेत्र के सुगासार से लूटी थी. उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास हैं.
गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास
- सद्दाम अंसारी : उम्र 25 वर्ष, पिता – निसार अंसारी – मुफ्फसिल थाना कांड सं. 157/19, धारा 302 भादवि, नगर थाना कांड सं. 53/19, धारा 379/411 भादवि, जमुआ थाना कांड सं. 330/22, धारा 379/411/414/34 भादवि 4, जमुआ थाना कांड सं. 340/22, धारा 379/411/414/34 भादवि, पीरटांड थाना कांड सं. 44/22, धारा 379 भादवि, धनवार थाना कांड सं. 255/22, पारा 379 भादवि, बगोदर थाना कांड सं. 155/22, धारा 379 भादवि
- महेश कुमार वर्मा : उम्र 20 वर्ष, पिता ठाकुर महतो – जमुआ थाना कांड सं. 118/21, दिनांक 17.04.21, धारा 461/379 भादवि, जमुआ थाना कांड सं. 20/22, दिनांक 13.01.22, धारा 363/365 भादवि परिवर्तित धारा 363/364ए /365/302/201/120बी/34 भादवि
- राज कुमार वर्मा : उम्र 26 वर्ष, पिता- रामेश्वर महतो – बेंगाबाद थाना कांड सं. 277/22, दिनांक- 20/11/22, धारा 414/34 भादवि 25 (1-ए)/25(1-8) ए/26/35 आर्म्स एक्ट
- मो मोजफ्फर : उम्र 20 वर्ष, पिता-मो मुख्तार – गावां थाना कांड सं. 36/23, दिनांक 30.03.23, धारा 376 भादवि 4/6 पोक्सो एक्ट
- संजय हाजरा उर्फ संजय प्रेमी : उम्र 26 वर्ष, पिता – बलराम हाजरा – जमुआ थाना कांड सं. 291/22, दिनांक- 23.08.22, घारा 376/313/504/506/34 भादवि
- संजय राम : उम्र 36 वर्ष, पिता – सरयू राम – जमुआ थाना कांड संख्या 251/21, दिनांक 30.08.21, धारा 148/149/341/323/504/506 एवं 3 एस.सी. / एसटी एक्ट, देवरी थाना कांड संख्या, 175/22, दिनांक 14.12.22, धारा 25 (18) ए/26 आर्म्स एक्ट, देवरी थाना कांड संख्या भादवि 190/21, दिनांक 24.11.21, धारा-148/149/322/324/325/307/427/504/506
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
- खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह
- पुनि प्रमोद कुमार सिंह, निरीक्षक जमुआं अंचल
- पुनि पास्कल टोप्पो, निरीक्षक गांवा अंचल
- पुनि श्याम किशोर महतो, पुनि-सह-थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना
- पुनि शैलेश प्रसाद, पुनि-सह-थाना प्रभारी, टाउन थाना, गिरिडीह
- पुनि मंटू कुमार,पुनि-सह-थाना प्रभारी पचम्बा थाना
- पुअनि सत्येन्द्र कुमार पाल, मुफ्फसिल थाना
- पुअनि सोनु कुमार साहु, थाना प्रभारी, देवरी थाना
- पुअनि मणिकांत कुमार, थाना प्रभारी, जमुआ थाना
- पुअनि दीपक कुमार, प्रभारी, नवडीहा ओपी
- पुअनि धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, थाना प्रभारी, हिरोडीह थाना
- पुअनि नीरज कुमार, थाना प्रभारी, लोकायनयनपुर थाना
- पुअनि नन्दु कुमार पाल, थाना प्रभारी, धनवार थाना
- पुअनि गणेश कुमार यादव, देवरी थाना, तकनीकी शाखा की टीम
- सहायक आरक्षी विनय कुमार
- सशस्त्र बल के जवान
इसे भी पढ़ें
पवन के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को ले पुलिस कर रही छापेमारी
गिरिडीह : युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, एक्टिव हुई पुलिस तो छोड़कर भागे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




