गिरिडीह : युवक का अपहरण कर मांगी 10 लाख की रंगदारी, एक्टिव हुई पुलिस तो छोड़कर भागे

राधिका देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि उसका पुत्र मिथिलेश मंडल मंगलवार को सुबह 9 बजे यह कहकर निकला था कि जरूरी काम से जा रहा है. इसके बाद वह अपनी बाइक (केएच 11 एके 9643) से डुमरी के लिए निकला था.
गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले में पुलिस की तत्परता से किडनैपिंग की कोशिश नाकाम हो गई. पुलिस की घेराबंदी देख अपहरणकर्ता जिस युवक का अपहरण कर ले जा रहे थे, उसे छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने उस वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिसमें युवक का अपहरण किया था. गिरिडीह पुलिस ने सिर्फ तीन घंटे में किडनैपिंग की इस गुत्थी को सुलझा लिया. युवक की किडनैपिंग की कोशिश करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. मामला अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जोरासिमर गांव से जुड़ा है. गांव की राधिका देवी, पति जितेंद्र मंडल उर्फ गुड्डू मंडल ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र मिथिलेश मंडल की किडनैपिंग होने की जानकारी पुलिस को दी. आवेदन देने वाली राधिका देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि उसका पुत्र मिथिलेश मंडल मंगलवार को सुबह 9 बजे यह कहकर निकला था कि जरूरी काम से जा रहा है. इसके बाद वह अपनी बाइक (केएच 11 एके 9643) से डुमरी के लिए निकला था.
मिथिलेश की पत्नी को फोन करके मांगी 10 लाख की रंगदारी
इसके बाद शाम करीब 5 बजे उसके पुत्र मिथिलेश मंडल की पत्नी अंजली देवी के मोबाइल पर किसी अंजान व्यक्ति का फोन आया. फोन करने वाले शख्श ने कहा कि मिथिलेश मंडल का अपहरण कर लिया गया है. यदि उसकी सलामती चाहते हो, तो 10 लाख रुपए लेकर तुरंत डुमरी पहुंचो. अगर नहीं आए, तो उसकी हत्या कर देंगे. मामले की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले कांड दर्ज किया. फिर मामले की छानबीन शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने तुरंत ही एक टीम का गठन किया, जिसमें एसडीपीओ सदर अनिल कुमार सिंह, एसडीपीओ सरिया-बगोदर नौशाद आलम, साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद, गांडेय अंचल के पुलिस निरीक्षक मो कमाल खान, अहिल्यापुर के थाना प्रभारी अमरजीत कुमार सिंह समेत सरिया, बगोदर और डुमरी थाना की पुलिस को इलाके में सघन छापेमारी करते हुए अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी और अपहरण किए गए युवक को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया गया.
Also Read: Jharkhand Crime News: गिरिडीह के बगोदर में जमीन कारोबारी का अपहरण, हवाई फायरिंग कर फैलायी दहशत
इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की तैयारी
इसके बाद पुलिस की टीम इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी. इसके बाद किडनैपरों ने पुलिस की दबिश के बाद अपहृत युवक मिथिलेश मंडल को बगोदर थाना क्षेत्र के औरा के पास छोड़ कर फरार हो गया. वहीं, जिस कार से युवक का अपहरण किया गया था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.
Also Read: गिरिडीह : मॉर्निंग वॉक के दौरान गायब हुआ चौकीदार, शराब माफियाओं पर अपहरण करने की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




