Giridih News: झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज शासी निकाय की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज शासी निकाय की बैठक

Giridih News: इसके अलावा छात्राओं के लिए बस संचालित करने, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी की व्यवस्था सुदृढ़ करने, खेलकूद की सुविधा उपलब्ध कराने और 15 जुलाई से सत्र 2025-27 की कक्षा का संचालन का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

झारखंड कॉमर्स इंटर कॉलेज डुमरी कॉलेज शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को कॉलेज परिसर में हुई. शासी निकाय के अध्यक्ष विधायक जयराम कुमार महतो, सदस्य डुमरी के प्रभारी एसडीओ जीतराय मुर्मू, सचिव रामेश्वर चौधरी, जैक प्रतिनिधि चंदिका प्रसाद एवं कॉलेज प्राचार्य अजय कुमार की उपस्थितिमें सत्र 2025-27 के लिए कॉमर्स में नामांकन कराने वाले छात्र -छात्राओं को दो वर्ष का शैक्षणिक शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि शासी निकाय ने यह निर्णय कॉमर्स संकाय में छात्र-छात्राओं को नामांकन के लिए प्रोत्साहित करने को ले लिया गया. इसके अलावा छात्राओं के लिए बस संचालित करने, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी की व्यवस्था सुदृढ़ करने, खेलकूद की सुविधा उपलब्ध कराने और 15 जुलाई से सत्र 2025-27 की कक्षा का संचालन का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola