Giridih News: जमुआ प्रखंड का झारनेट नहीं कर रहा काम, कबूतरों ने बना लिया आशियाना

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 12:53 AM

विज्ञापन

Giridih News: इसे देखनेवाला कोई नहीं है, फलत: वर्षों से इस कक्ष में गंदगी फैली हुई है. इससे प्रखंड के सभी कार्यालयों में इंटरनेट की सुविधा शून्य है. कंप्यूटर ऑपरेटर एक ही लाइन में आम ग्रामीणों को यह कहकर लौटा दे रहे हैं कि ब्लॉक में लगा झारनेट खराब है.

विज्ञापन

झारनेट एक सूचना और संचार नेटवर्क है. इसके सुविधा कक्ष में कबूतरों ने अपना आशियाना बना लिया है. लाखों रु की सागत से बने झारनेट कक्ष पर इन दिनों कबूतरों ने अपना कब्जा जमा लिया है. इसे देखनेवाला कोई नहीं है, फलत: वर्षों से इस कक्ष में गंदगी फैली हुई है. इससे प्रखंड के सभी कार्यालयों में इंटरनेट की सुविधा शून्य है. कंप्यूटर ऑपरेटर एक ही लाइन में आम ग्रामीणों को यह कहकर लौटा दे रहे हैं कि ब्लॉक में लगा झारनेट खराब है.

क्या कहते हैं बीडीओ

जमुआ के बीडीओ अमलजी ने कहा कि इसकी सुविधा जमुआ में पिछले कई वर्षों से कंप्यूटर ऑपरेटरों को नहीं मिल पा रही है. पदस्थापना के बाद से ही झारनेट खराब पड़ा है. कमरे के पीछे की खड़की का शीशा टूटा हुआ है. उसी स्थान से कबूतरों के झुंड ने झारनेट के कमरे में घुसकर मशीन को खराब कर दिया है. पूर्व के बीडीओ झारनेट खराब होने की सूचना संबंधित एजेंसी को दे चुके थे. रांची से एक इंजीनियर भेजा गया है. वही इसकी जांच कर रहे हैं.

क्या कहते हैं इंजीनियर

रांची से आये इंजीनियर अक्षय सिंह ने बताया कि सर्विस सेंटर से उन्हें झारनेट की सुविधा की जांच करने को भेजा गया है. यहां आने पर पता चला कि कबूतरों ने पूरी मशीन को गंदा कर दिया है. साथ ही तार-केबल आदि को नष्ट कर दिया है. जांच रिपोर्ट रांची सर्विस सेंटर को सौंपी जायेगी, फिर इसे ठीक कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola