जल सहिया संघ ने दिया सांगठनिक मजबूती पर बल

Updated at : 08 Jun 2024 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
जल सहिया संघ ने दिया सांगठनिक मजबूती पर बल

झारखंड राज्य जल सहिया संघ की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आम बागान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी ने की.

विज्ञापन

जमुआ. झारखंड राज्य जल सहिया संघ की बैठक शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आम बागान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी ने की. बैठक में संगठन को मजबूत करने पर मंत्रणा हुई. सुनीता देनी ने कहा कि वह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन ग्रास रूट पर कार्य करते आ रहे हैं. इसके बावजूद सरकार हमलोगों का स्थायी करने में आनाकानी कर रही है. विधानसभा चुनाव के पूर्व संगठन को मजबूत कर आंदोलन की नीति बनाने की आवश्यकता है. प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार आंदोलन को सफल बनाने में सभी सहिया को एक मंच पर आने की जरूरत है. सितारा परवीन ने कहा कि संघ गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मिलकर अपनी मांग को रखेगा. आगामी जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में प्रखंड स्तरीय बैठक होगी. जिसमें राज्य व जिला के पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक में सालेहा परवीन, अंजुम आरा, रेणु कुमारी महतो, बबीता देवी, हेमंती देवी, सरिता देवी, दिनेश्वरी देवी, उषा देवी, पिंकी देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola