Giridih News :जलसहिया कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Updated at : 03 Mar 2025 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :जलसहिया कर्मचारी संघ ने दिया धरना

Giridih News :झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने सोमवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग प्रमंडल वन और टू के कार्यपालक अभियंता के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

सितंबर 24 से बकाया है मानदेय, 10 माह से नहीं मिल रही प्रोत्साहन राशि

झारखंड राज्य महिला जलसहिया कर्मचारी संघ की जिला शाखा ने सोमवार को पेयजल व स्वच्छता विभाग प्रमंडल वन और टू के कार्यपालक अभियंता के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. जलसहियाओं की मांग में 24 महीने का मानदेय तथा 10 महीने का प्रोत्साहन राशि का भुगतान निर्देशानुसार प्रशिक्षण देना आदि शामिल है. जलसहियाओं ने कहा कि राज्य स्तर पर सितंबर 24 से मानदेय दो हजार रुपये प्रतिमाह बकाया है. धरना में शामिल जलसहियाओं को संबोधित करते हुए जलसहिया कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक अशोक सिंह ने कहा कि राज्य स्तर पर व्यापक भ्रष्टाचार के कारण जलसहिया का अस्तित्व खतरे में है. केंद्र व राज्य की राशि की लूट मची हुई है. इसका असर है कि जलसहियाओं की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ रहा है.

हालात नहीं सुधरने पर तेज होगा आंदोलन

श्री सिंह ने कहा कि यदि हालात में सुधार नहीं हुआ तो पूरे राज्य की 29 हजार जलसहिया प्रखंड व जिलास्तर पर आंदोलन तेज करेंगी. यह महिला संगठन है और महिलाएं अपने अधिकार की रक्षा स्वयं कर सकती हैं. मौके पर संघ की जिलाध्यक्ष दिव्या देवी ने भी संबोधित किया. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सितारा परवीन, संगठन मंत्री सरिता देवी, प्रखंड अध्यक्ष पूनम पांडे, सूरजमुनी किस्कू, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, सुनीता कुमारी, बंदनी देवी, सीता देवी, नीतू देवी, यशोदा देवी, नीलम देवी, पार्वती देवी, सरिता समेत काफी संख्या में जलसहिया मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola