Giridih News :पारसनाथ की स्वच्छता और पवित्रता बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी : मंत्री सुदिव्य सोनू

Giridih News : पारसनाथ पर्वत की तलहटी में सोमवार को स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डस्टबिन लगाने के अभियान की शुरुआत की गयी. श्री शिखरजी स्वच्छता समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए और अभियान का विधिवत शुभारंभ किया.
अभियान के तहत पहाड़ की तलहटी से लेकर वंदना पथ के विभिन्न स्थानों तक डस्टबिन लगाये जायेंगे. इनमें जमा होने वाले प्लास्टिक बोतल और अन्य अपशिष्ट को समय-समय पर नीचे लाकर निस्तारित किया जायेगा, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे.
धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल
मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि पारसनाथ पर्वत जैन धर्मावलंबियों के लिए विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल है. वहीं, आदिवासी समाज इसे मरांगबुरु के रूप में पूजता है. साथ ही, यह पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. मंत्री ने सुझाव दिया कि पहाड़ पर प्लास्टिक बोतल ले जाने पर प्रतिबंध लगाने की व्यवस्था विकसित की जाये. इसके बदले वैकल्पिक पात्र उपलब्ध कराये जायें, जिन्हें श्रद्धालु वापसी में तलहटी में जमा कर सकें.स्वच्छता के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन
मंत्री ने कहा कि स्वच्छता से जुड़ी किसी भी आवश्यकता की जानकारी मिलने पर समाधान किया जायेगा. कार्यक्रम में भविष्य में और ठोस कदम उठाने पर भी चर्चा की गयी. स्थानीय लोगों और समिति के सदस्यों ने इस पहल को पर्वत की स्वच्छता बनाये रखने की दिशा में अहम कदम बताया. कार्यक्रम में एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज मरांडी, प्रमुख सविता टुडू, महेंद्र महतो, तेजनारायण महतो, भरत साहू, अंबिका राय, रितेश मंदिलवार, झरीलाल महतो, निर्मल तुरी, कैलाश अग्रवाल, सुमन सिन्हा, दीपक बेगानी, संजीव पांडेय, सुभाष जैन, दिलीप तुरी, संतोष जैन, रंजीत सिंह, अभिषेक सहाय, मनोज जैन, नागेंद्र सिंह, संतोष ठाकुर, अमित चंद्रवंशी, लइका तुरी, बिरजू मरांडी, युवराज महतो, विद्याभूषण मिश्रा, चंपा देवी, हेमलता देवी, शैलेश जैन, रंजीत सिंह, सोनी मिश्रा, प्रवीण जैन, दिलीप सिंह, बबलू जैन, सतेंद्र जैन, अमित जैन, दिनेश्वर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




