Giridih News :राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन की जांच शुरू
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :नगर निगम क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में नगर निगम ने प्रयास शुरू कर दिया है. राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेने वालों की जांच शुरू की गयी है.
विज्ञापन
इसको लेकर गुरुवार को उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बरगंडा पुराना पुल सहित कई इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर निगम की टीम भी मौजूद थी.
बताया गया कि नगर निगम को यह शिकायत मिली थी कि खंडोली से आने वाली राइजिंग पाइप से कुछ लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखा है. इसी की जांच करने के लिए नगर निगम की टीम ने कई इलाकों का भ्रमण किया. निरीक्षण के दौरान बारिकी से अवलोकन किया गया. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की गयी.राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन कर ले
रहे पानी
बताया गया कि कुछ लोग राइजिंग पाइप से अवैध कनेक्शन लेकर जरूरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस वजह से कई मोहल्लों में पानी की किल्लत हो रही है. उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बताया कि गर्मी में सामान्य रूप से पेयजलापूर्ति का पूरा प्रयास किया जा रहा है. जनसुविधा को लेकर नगर निगम गंभीरतापूर्वक कदम उठा रहा है. हर घर तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों से जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने के साथ-साथ खराब चापाकलों की मरम्मति करने का आदेश दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










