दहेज हत्या में पति को ढाई साल कारावास की सजा
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :05 Jun 2024 11:15 PM (IST)
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय आनंद प्रकाश की अदालत ने बुधवार को दहेज हत्या दोषी में पति विकास कुमार पांडेय को ढाई साल कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है.
विज्ञापन
गिरिडीह.
जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय आनंद प्रकाश की अदालत ने बुधवार को दहेज हत्या मामले में पति पंचमा थाना क्षेत्र के हंडाडीह निवासी विकास कुमार पांडेय को ढाई साल कारावास व पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है. इस संबंध में पचंबा थाना कांड संख्या 70/2022 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बता दें कि 28 अप्रैल 2022 को विवाहिता रूबी देवी का शव उसके ससुराल वाले सदर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गये थे. इस मामले में रूबी के पिता देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव निवासी दशरथ पांडेय की शिकायत पर पचंबा थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में पचंबा थाना क्षेत्र के हण्डाडीह निवासी विकास पांडेय, नकुल पांडेय, गायत्री देवी, गुड़िया देवी, बेबी देवी, क्रांति देवी, भीम पांडेय, भीम पांडेय की पत्नी एवं एक अन्य को अभियुक्त बनाया गया था. प्राथमिकी में दहेज नहीं देने के कारण साजिश के तहत बेटी की हत्या कर शव को अस्पताल में छोड़ कर भागने का आरोप लगाया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




