Giridih News :मधुमक्खी के डंक से आधा दर्जन से लोग घायल
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मधुमक्खी के डंक मारने से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना शुक्रवार की है. घायलों में शामिल महिलाएं पत्ता तोड़ने जंगल गयीं थीं.
विज्ञापन
घायलों में हरला की सुनीता देवी व गुंजन देवी, सेरुआ के चिंतामणि रविदास व सुमा देवी तथा मंझने की नीतू देवी, उषा देवी व रुका देवी शामिल हैं. घायल महिलाओं ने बताया कि जंगल में पत्ता तोड़ने के दौरान मधुमक्खी ने डंक मारकर जख्मी कर दिया. सभी घायलों का इलाज गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. डॉ काजिम खान ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










