Giridih News: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 29 Jan 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो निवासी सुनील दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक बुधवार को इसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो निवासी सुनील दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. खबर लिखे जाने तक बुधवार को इसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा था. बताया गया कि पूरण दास का 18 वर्षीय पुत्र सुनील दास घर में अकेले था. इसी दौरान इसने फांसी लगा ली. गांव वालों ने खिड़की से उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे. उसके बाद युवक को फंदे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल पहुंचाया. ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में रेफर कर दिया. फांसी लगाने के कारण पूछने पर युवक के परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola