Giridih News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, पांच लोग घायल
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Jul 2025 12:25 AM
Giridih News: ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बुटवरीया गांव के समीप गिरिडीह की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ पेड़ से जा टकरा गयी. घटना में कार पर सवार पांच लोग घायल हो गये, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
मंगलवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में अखारी पूजा में शामिल होने गये सभी पांच लोग घायल गये. जानकारी के अनुसार ताराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर बुटवरीया गांव के समीप गिरिडीह की तरफ से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे महुआ पेड़ से जा टकरा गयी. घटना में कार पर सवार पांच लोग घायल हो गये, जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बताया जाता है कि गोविंदपुर बीच बाजार निवासी संतोष कुमार साव अपने पुत्र-पुत्री, बहन व बहनोई के साथ अखारी पूजा में शामिल होने अपने पुराने घर बड़की खरगडीहा गये थे. वापस आने के क्रम में यह हादसा हो गया. सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










