Giridih News: पीठासीन व मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

Giridih News: इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों को ग्रीन बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी ट्रेनिंग दी गई तथा ईवीएम के माध्यम से प्रतिनियोजित सभी कर्मियों को चुनाव कार्य के सभी चरणों का विशेष एवं गहन प्रशिक्षण विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनेरों के द्वारा दिया गया.
विधानसभा चुनाव 2024 में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी प्रथम, मतदान पदाधिकारी द्वितीय व मतदान पदाधिकारी तृतीय का प्रशिक्षण होली क्रॉस पब्लिक स्कूल (पचम्बा) गिरिडीह में दो पाली में दिया गया. उक्त प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारियों को ग्रीन बोर्ड के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से पूरी ट्रेनिंग दी गई तथा ईवीएम के माध्यम से प्रतिनियोजित सभी कर्मियों को चुनाव कार्य के सभी चरणों का विशेष एवं गहन प्रशिक्षण विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनेरों के द्वारा दिया गया. इसके साथ ही ईवीएम का हैंड्स ऑन भी कराया गया जिससे चुनाव के समय ईवीएम संबंधी किसी भी समस्या का निराकरण पीठासीन पदाधिकारियों के द्वारा भी तत्काल किया जा सके. साथ ही ईवीएम वीवीपैट, बीयू, सीयू, मॉकपोल, मतदान प्रक्रिया व अन्य निर्वाचन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में पीठासीन पदाधिकारियों की भूमिका अहम है. उन्होंने सभी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. सभी पीठासीन पदाधिकारी डमी प्रपत्रों पर नियमानुसार अभ्यास कराया गया तथा सभी प्रतिनियोजित मतदान पदाधिकारी गण ईवीएम वीवीपैट मशीन को स्वयं से जोड़ना एवं संचालित करने का अपने हाथो से अभ्यास कराया गया. प्रशिक्षण केन्द्र पर कराये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार लाईव वेबकास्टिंग किया जा रहा है जिसकी राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है.
फैसिलिटेशन सेंटर का डीसी ने किया अवलोकन
इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने होली क्रॉस पब्लिक स्कूल (पचम्बा), गिरिडीह में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए स्थापित फैसिलिटेशन सेंटर का अवलोकन किया और मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या, सुविधा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया. कहा कि मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है जहां मतदाताओं के द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है. मौके पर नोडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, सहयोगी पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




