Giridih News: अगलगी से खपरैल का मकान जला, 14 परिवार बेघर

Updated at : 29 Jan 2025 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: अगलगी से खपरैल का मकान जला, 14 परिवार बेघर

Giridih News: धनवार प्रखंड अंतर्गत बोदगो पंचायत के औरवाटांड़ गांव में बुधवार की सुबह अचानक आग लग जाने से 14 हिस्सेदारों का एक आंगनवारी बड़ा खपरैल मिट्टी का मकान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया. कमरों के कोठों पर बिचाली रखे होने से आग तेजी से फैल गयी. सभी भुक्तभोगी आपस में सगे और चचेरे भाई हैं. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. घटना सुबह लगभग 7.30 बजे की है.

विज्ञापन

अगलगी का हल्ला हुआ तो गांव के सैकड़ों लोग बचाव कार्य में जुट गये. खबर हुई तो खोरीमहुआ एसडीओ अनिमेष रंजन व धनवार सीओ गुलजार अंजुम भी अपने कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ देर में बीडीओ देवेंद्र कुमार दास व दमकल टीम भी मौके पर पहुंच गयी. धनवार से दूरी के कारण दमकल को पहुंचने में कुछ समय भी लगा. ग्रामीणों व दमकल टीम के अथक प्रयास से लगभग दो ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका. इस आगजनी में मकान तथा हजारों रुपये का बिचाली जलकर नष्ट हो गया. कुछ घरेलू सामान भी जल गया. भुक्तभोगी दिनेश साव, वीरेंद्र साव आदि ने बताया कि सुबह एक कमरे में अचानक आग लग गयी. आग कैसे लगी, पता नहीं चला, लेकिन कोठे पर बिचली रखे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गयी. इस आगलगी में उक्त दोनों सहित प्रकाश साव, मनोहर साव, मुकेश नायक, रोहित साव, बासुदेव साव, उमेश साव, महेंद्र साव, रामचंद्र साव, महेश साव, संतोष साव, शंकर साव व झरी साव के हिस्से का मकान व सामान जल कर नष्ट हो गया. बताया कि इन 14 परिवार में 75 सदस्य हैं. जिनके सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. लोग खेती व महानगरों में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है. यह भी बताया कि इन परिवारों को आजतक पीएम आवास या अबुआ आवास वगैरह का लाभ नहीं मिला है. लोगों ने सरकार व प्रशासन से पीएम आवास निर्माण कराने का आग्रह किया है. भुक्तभोगियों को नियमानुकूल सहयोग का भरोसा देते हुए बीडीओ ने मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र यादव व पंचायत सचिव को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola