Giridih News: चोरों का आतंक जारी, फुफंदी गांव से चार मवेशियों की चोरी

Giridih News: मवेशी चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिनों में चार मवेशियों की चोरी के बाद एक बार फिर से ताराटांड़ पंचायत के फुफंदी गांव से दो किसानों के चार मवेशियों के चोरी होने का मामला सामने आया है.
मवेशी चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. दो दिनों में चार मवेशियों की चोरी के बाद एक बार फिर से ताराटांड़ पंचायत के फुफंदी गांव से दो किसानों के चार मवेशियों के चोरी होने का मामला सामने आया है. परेशान किसानों ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है. बताया जाता है कि फुफंदी गांव के किसान अशोक सिंह के घर से दो दुधारू गाय और करमचंद दास के घर से दो बैलों की चोरों ने रात में चोरी कर ली. सुबह में किसानों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन मवेशियों का कोई पता नहीं चल पाया. बता दें कि चोरों ने महज चार दिनों के अंदर आठ मवेशियों की चोरी कर किसानों की चिंता को बढ़ा दी है. किसानों के अनुसार रात में जब लोग अपने-अपने घरों में सो रहे होते हैं तो चोर पिकअप वेन लेकर आते हैं और मौका पाकर मवेशियों को चुराकर भाग जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




