Giridih News: पीरटांड़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 11:42 PM

विज्ञापन

Giridih News: बताया जाता है कि पीरटांड़ पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था और इन लोगों से ट्रैक्टर छोड़ने और मुकदमा नहीं करने के लिए पैसे की मांग की गयी थी. इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध रकम वापस करने की भी मांग की थी. इस मामले की जानकारी गिरिडीह के एसपी को हुई तो उन्होंने डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी. जांच में रकम वसूलने व मारपीट के मामले में ग्रामीणों का आरोप सही मिला.

विज्ञापन

एसपी डॉ विमल कुमार ने पीरटांड़ थाना के प्रभारी गौतम कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि सअनि कुशल सिंह मुंडा, हवलदार शिवनंदन सिंह, आरक्षी पंकज कुमार राणा, प्रदीप मंडल, कैलाश प्रसाद वर्मा व संदीप कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है.

कुछ दिन पूर्व पीरटांड़ के थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर बालू का एक ट्रैक्टर पकड़ने के बाद अवैध रकम की मांग करने व ग्रामीणों से मारपीट करने का आरोप लगा था. बताया जाता है कि पीरटांड़ पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था और इन लोगों से ट्रैक्टर छोड़ने और मुकदमा नहीं करने के लिए पैसे की मांग की गयी थी. इसके बाद कुछ राजनीतिक दलों ने इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध रकम वापस करने की भी मांग की थी. इस मामले की जानकारी गिरिडीह के एसपी को हुई तो उन्होंने डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी. जांच में रकम वसूलने व मारपीट के मामले में ग्रामीणों का आरोप सही मिला.

जानकारी के अनुसार राजीव कुमार को पचंबा और दीपेश कुमार को पीरटांड़ का थाना प्रभारी बनाया गया है. एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच करायी गयी. जांच रिपोर्ट के आधार पर पीरटांड़ थाना प्रभारी समेत छह लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola