Giridih News: कला संगम का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला

Updated at : 05 Mar 2025 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: कला संगम का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला

Giridih News: कला संगम का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य संरक्षक सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से बुधवार को मिला. नेतृत्व सचिव सतीश कुंदन कर रहे थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने 20 मार्च से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी की रिपोर्ट प्रस्तुत किया और कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें आमंत्रित किया. उपायुक्त ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया. इसके पहले विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी ने भी अपनी स्वीकृति दी है. 22 मार्च को कला एवं संस्कृति मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी दिगंबर प्रसाद स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह में भाग लेंगे और देशभर में अपनी पहचान बनाने वाले कलाकारों को सम्मानित करेंगे. इसी दिन स्मारिका सर्जना का विमोचन किया जायेगा. स्मारिका के प्रधान संपादक पत्रकार राकेश सिन्हा और संपादक सुनील मंथन शर्मा हैं. प्रतिनिधिमंडल में सचिव के साथ सह संयोजक राजेश सिन्हा, रंगकर्मी रविश आनंद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola