Giridih News: छापेमारी में कोयला लदी चार बाइक जब्त

Giridih News: बताया कि पिछले एक माह के दौरान कोयला तस्करी में प्रयुक्त 18 बाइकों को जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंपा गया है. बुधवार की रात जब्त बाइक भी मुफ्फसिल थाना को सौंप दी गयी है. कोयला तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक गिरिश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा के निर्देश पर सीसीएल सुरक्षा विभाग ने कोयला तस्करों के खिलाफ बुधवार की रात छापेमारी अभियान चलाया. सीसीएल सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर नकुल नायक के नेतृत्व में कबरीबाद माइंस के आसपास छापेमारी ती गयी. इसमें कोयला लगी चार बाइक जब्त किया गया. सुरक्षा इंस्पेक्टर श्री नायक ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन के आदेश पर कोयला तस्करी पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार की रात सुरक्षा विभाग की टीम के साथ छापेमारी अभियान चलाकर चार बाइक जब्त की गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




