हवा में रिफ्यूलिंग कर रहा US सैन्य विमान इराक में क्रैश, CENTCOM ने बताया- कैसे हुई दुर्घटना

Updated at : 13 Mar 2026 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
US Plane Crash Iraq.

अमेरिकी सैन्य विमान एयर रिफ्यूल करता हुआ. फोटो- एक्स (@CENTCOM).

US Plane Crash Iraq: ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. अब तक उसके चार विमान क्रैश हो चुके हैं. ताजा घटना 12 मार्च को उजागर हुई, जब अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया कि उसका एक केसी-135 रिफ्यूलिंग विमान हवा में तेल भर रहा था, इसी दौरान वह गिरा.

विज्ञापन

US Plane Crash Iraq: ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिका का एक सैन्य रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह घटना पश्चिमी इराक में गुरुवार, 12 मार्च 2026 को हुई. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम ) ने बताया कि इस घटना में एक दूसरा विमान भी शामिल था. हालांकि, वह सुरक्षित लैंड कर गया है. दुर्घटना के बाद बचाव और राहत कार्य किए जा रहे हैं. सेंटकॉम ने बताया कि यह दुर्घटना न तो किसी दुश्मन के हमले और न ही मित्र सेना की गोलीबारी का परिणाम थी.

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों के लिए पश्चिम एशिया में बड़ी संख्या में अपने विमान तैनात किए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की निगरानी करने वाली अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि इस घटना में दो केसी-135 (KC-135) रिफ्यूलिंग विमान शामिल थे. इसी दौरान KC-135 रिफ्यूलिंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव अभियान चलाया जा रहा है. 

बयान में कहा गया, ‘यह घटना ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के दौरान मित्र क्षेत्र (फ्रेंडली एयरस्पेस) में हुई. बचाव कार्य जारी है.’ ‘एपिक फ्यूरी’ यह ऑपरेशन ईरान के खिलाफ चलाए जा रहे अमेरिकी सैन्य अभियान का नाम है. कमान ने कहा कि दूसरे विमान को गंभीर नुकसान पहुंचा है. केंद्रीय कमान ने कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, इस हादसे से जुड़ी और जानकारी साझा की जाएगी. साथ ही लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है, ताकि तथ्यों की पुष्टि की जा सके और सैन्य कर्मियों के परिवारों को स्पष्ट जानकारी दी जा सके.

KC-135 की खूबी क्या है?

KC-135 विमान पिछले 60 से अधिक वर्षों से सेवा में है. आमतौर पर इसमें तीन सदस्यीय क्रू होता है. एक पायलट, एक को-पायलट और एक ऑपरेटर, जो अन्य विमानों में ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल होने वाले बूम को संचालित करता है. हालांकि कुछ मिशनों में एक नेविगेटर की भी जरूरत पड़ती है. अमेरिकी वायुसेना के अनुसार यह विमान अधिकतम 37 यात्रियों को भी ले जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- Watch Video: अमेरिकी तेल टैंकर को उड़ाने के बाद चिल्लाए- अल्लाह हू अकबर

ईरान युद्ध के दौरान गिरा चौथा अमेरिकी सैन्य विमान

ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान यह कम से कम चौथा अमेरिकी सैन्य विमान है जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. इससे पहले कुवैत के ऊपर गलती से हुई फ्रेंडली फायरिंग में तीन F-15 लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे. युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उसी दौरान कुवैती बलों ने गलती से तीन अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमानों को मार गिराया था. हालांकि सभी छह क्रू मेंबर सुरक्षित रूप से इजेक्ट कर गए थे. उस समय सेंट्रल कमांड ने बताया था कि यह घटना ऐसे समय हुई जब क्षेत्र में ईरानी विमानों, बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले हो रहे थे.

ये भी पढ़ें:- ईरान के सुप्रीम लीडर का ऐलान- खाड़ी देशों पर जारी रहेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट भी रखेंगे बंद

अब तक कितने अमेरिकी सैनिकों को पहुंचा नुकसान?

ईरान के साथ जारी इस युद्ध में अब तक सात अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है. पेंटागन ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से आठ की हालत गंभीर है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट. करियर की शुरुआत प्रभात खबर के लिए खेल पत्रकारिता से की और एक साल तक कवर किया. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि ने इंटरनेशनल घटनाक्रम में दिलचस्पी जगाई. अब हर पल बदलते ग्लोबल जियोपोलिटिक्स की खबरों के लिए प्रभात खबर के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola