मौसम: कहां सताएगी गर्मी, कहां होगी भारी बारिश, 15 मार्च तक का आया वेदर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

मौसम की जानकारी (File Photo)

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 13 मार्च को गुजरात और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के इलाकों में हीट वेव से लेकर गंभीर हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. जानें किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) ने प्रेस रिलीज जारी करने बताया कि 13 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 13 से 14 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग ने बताया कि 16 और 17 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई. शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 और 15 मार्च को राज्य के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इन स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 13 मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 15 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है. 14 मार्च को भी न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. इस दिन भी आकाश में बादल छाए रह सकते हैं.

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बताया कि राजस्थान में आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 14-15 मार्च को कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश  होने की संभावना है. एक और नया विक्षोभ के 19 से 21 मार्च के दौरान सक्रिय होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बदला मौसम: लाहौल-स्पीति में बर्फबारी, कई इलाकों में झमाझम बारिश

झारखंड में 15 मार्च से बदलेगा मौसम

15 मार्च से एक बार फिर झारखंड के मौसम में बदलाव संभव है. 15, 16 व 17 मार्च को उत्तर-पश्चिम को छोड़कर रांची सहित लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के अलावा रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज व कोडरमा में भी ऐसा ही मौसम इस दौरान रहेगा. कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola