माफी मांगने के बाद भी नहीं थम रहीं बादशाह की मुश्किलें, 'टटीरी' गाने पर विवाद गहराया
Published by : Aniket Kumar Updated At : 13 Mar 2026 7:05 AM
रैपर व सिंगर बादशाह
Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. उनका हरियाणवी सॉन्ग ‘टटीरी’ विवादों में घिर गया है. गाने में महिलाओं के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के बाद उन्हें आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. इस मामले में बादशाह पहले ही फैंस से माफी मांग चुके हैं. जानिए कहां से शुरू हुआ यह पूरा विवाद...
Badshah Song Controversy: रैपर बादशाह का नया हरियाणवी गाना “टटीरी” इन दिनों लगातार विवादों में घिरा हुआ है. गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. हालांकि, बादशाह इस मामले में माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद विवाद थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. अब इस पूरे मामले में एक नया एंगल सामने आया है, जिससे रैपर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.
महिला आयोग ने पेश होने को कहा
दरअसल, गाने के बोल में महिलाओं के लिए आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर विरोध लगातार बढ़ रहा है. इसी मामले में हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वूमन ने बादशाह को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है. आयोग ने उन्हें शुक्रवार सुबह 10:30 बजे मिनी सिक्रेटियट हॉल में पेश होने के लिए कहा है. बताया जा रहा है कि इस मामले पर आयोग सीधे उनसे जवाब चाहता है.
आयोग की सख्त चेतावनी
अब तक बादशाह या उनकी टीम की ओर से आयोग के सामने पेश होने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. इस वजह से आयोग भी नाराज नजर आ रहा है और उनसे जवाबदेही की मांग की जा रही है. इस मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया भी पानीपत पहुंच चुकी हैं. उन्होंने साफ कहा है कि बादशाह को आयोग के सामने आकर अपनी बात रखनी होगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो आयोग आगे सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर सकता है.
पहले ही मांग चुके हैं माफी
कुछ दिन पहले ही बादशाह का रैप सॉन्ग “टटीरी” रिलीज हुआ था. गाना सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसके बोल को लेकर काफी विरोध शुरू हो गया. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि इसमें महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है. विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें हाल ही में पता चला कि गाने के कुछ हिस्सों को लेकर लोगों को आपत्ति है. रैपर ने खुद को हरियाणा का बताते हुए कहा कि वे एक प्राउड हरियाणवी हैं और उनका इरादा कभी भी हरियाणा की महिलाओं या बच्चों को नीचा दिखाने का नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि अगर गाने से किसी की भावनाओं को चोट पहुंची है तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं.
यह भी पढ़ें: अचानक माफी क्यों मांगने लगे बादशाह? जानिए क्या है टटीरी सॉन्ग कॉन्ट्रोवर्सी
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, गाने ‘टटीरी’ की एक लाइन को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई थी. इस लाइन में कहा गया था, “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने पर.” इतना ही नहीं, गाने के वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने नाबालिग लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस पर चढ़कर नाचते हुए और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया था, जिसे लेकर भी लोगों ने नाराजगी जाहिर की. विवाद बढ़ने के बाद मामले में FIR भी दर्ज कराई गई और हरियाणा स्टेट कमिशन फॉर वूमन ने बादशाह को समन जारी कर 13 मार्च तक पेश होने के लिए कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










