Giridih News: खलिहान में लगी आग, चार ट्रैक्टर धान जले

Updated at : 08 Dec 2024 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: खलिहान में लगी आग, चार ट्रैक्टर धान जले

Giridih News: जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत अंतर्गत तारा गांव में शनिवार को मेघन महतो व लक्ष्मण वर्मा के खलिहान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये के करीब चार ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

खलिहान में बिजली के पोल रहने के कारण अर्थिंग का वायर जमीन में गाड़ा गया है. इससे शॉर्ट-सर्किट होने के कारण धान के भिंडा में रात एक बजे आग लग गयी. इससे चार ट्रैक्टर धान जलकर राख हो गया. किसान मेघन महतो, लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि खेती करने में बहुत पैसा लगाता है. खाद्य बीज सब बाजार से खरीदना पड़ता है. पहले लोग घर के बीज से धान उपजाते थे, अब आधुनिक खेती के चक्कर में बाजार पर ही निर्भर रहते हैं. इस तरह घटना होने पर किसान के कमर टूट जाता है. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, पंसस मनोज पंडा, वार्ड सदस्य खोशलाल ने अंचलाधिकारी से जला हुआ धन को निरीक्षण कर मुआवजा दिलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola