Giridih News: पैदल जा रहे बुजुर्ग को कार ने रौंदा, मौत

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड लक्षीबागी के समीप हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की अहले सुबह की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार अटका के गणेश मेहता (60) अपने गन्ने के सर वाले ठेले की और पैदल जा रहे थे. तभी जीटी रोड बरही की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. हादसे में घटना्सथल पर ही गणेश की मौत हो गयी. कार में सवार किसी को कोई चोट नहीं आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी बगोदर अस्पताल पहुंचे. वहां घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पांच बेटी और दो बेटा पत्नी समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गया. सूचना मिलते ही विधायक नागेंद्र महतो बगोदर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और जानकारी ली. पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य टेकनारायण साव, रंजीत मेहता, रमेश मेहता, राजन मेहता, बासुदेव साव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




