Giridih News: लखनपुर की नुमिता देवी ने भरा था आवेदन, पैसा जा रहा रोहित कुमार के खाते में

Updated at : 29 Jan 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: लखनपुर की नुमिता देवी ने भरा था आवेदन, पैसा जा रहा रोहित कुमार के खाते में

Giridih News: मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के आवेदन में छेड़छाड़ किये जाने से योजना का पैसा लाभुक की जगह पुरुष के बैंक खाते में जा रहा है. इसका खुलासा बुधवार को तब हुआ, जब योजना की राशि बैंक खाते में नहीं जाने की जांच कराने लाभुक नुमिता देवी अपने पति रंजीत सिंह के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंची.

विज्ञापन

नुमिता जरूआडीह पंचायत के लखनपुर गांव की रहनेवाली है. उसने सहायता केंद्र पर मौजूद ऑपरेटर को अपने बैंक खाते का डिटेल्स व आधार देकर राशि नहीं मिलने की शिकायत की. जब ऑपरेटर ने पड़ताल की, तो गड़बड़ी सामने आयी. पता चला कि अब तक एक भी किस्त महिला के खाते में नहीं पहुंची है.

उसके आवेदन में बैंक खाते में हेरफेर एक पुरुष का खाता नंबर डाल दिया गया है और राशि उसी खाते में पहुंच रही है. ऑपरेटर की लापरवाही व पंचायत सचिव के आवेदन अग्रसारित करने के दौरान जांच नहीं करने से यह गड़बड़ी हुई.

सुधार के लिए शिकायत जिला मुख्यालय अग्रसारित

नुमिता देवी की शिकायत पर जब ऑपरेटर ने आधार नंबर से ऑनलाइन जांच की, तो पता चला कि अबतक चार किस्त की राशि भेजी जा चुकी है. वहीं महिला का कहना था कि उसे एक भी किस्त नहीं मिली है. इसके बाद खाते के डिटेल्स की जांच की गयी, तो पता चला कि खाता नंबर ही गलत डाला गया है. इस कारण राशि उसके खाते के बजाय किसी पुरुष के खाते में जा रही है. ऑपरेटर ने जब बैंक खाते की जांच की, तो पता चला कि वह बैंक ऑफ इंडिया केंदुआ ब्रांच में रोहित कुमार के नाम पर संचालित है. महिला का खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के लखनपुर में संचालित है.

क्या है प्रक्रिया

बताते चलें कि आवेदन ऑनलाइन कराने के बाद पंचायत सचिव को दिया जाता है. पंचायत सचिव जांच करने के बाद अपने आइडी से बीडीओ के आइडी में अग्रसारित करते हैं. इस मामले में पंचायत सचिव ने बिना छानबीन किये ही आवेदन को ऑपरेटर के भरोसे अग्रसारित कर दिया. इस कारण आवेदन में पुरुष के बैंक खाते का डिटेल्स चला गया. मामला प्रखंड में पहुंचने के बाद उसे सुधार के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola