Giridih News: जिला महासंघ का सम्मेलन एक मई को, बैठक में स्वागत समिति का गठन

Updated at : 28 Jan 2025 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: जिला महासंघ का सम्मेलन एक मई को, बैठक में स्वागत समिति का गठन

Giridih News: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा गिरिडीह के सामान्य परिषद की एक बैठक कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता अमर किशोर प्रसाद सिन्हा ने की. जबकि संचालन मुक्तेश्वर प्रसाद ने किया.

विज्ञापन

बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता अशोक कुमार सिंह, रघुनंदन विश्वकर्मा, अशोक कुमार सिंह नयन, अनूप कुमार, देवंती देवी, प्रयाग प्रसाद यादव, विनव कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे. बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अनूप कुमार ने जिला स्तरीय समस्याओं के निराकरण हेतु सुझाव मांगे. वहीं एक मई 2025 को जिला सम्मेलन के लिए स्वागत समिति का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. इसे पूर्ण विचारोपरांत पारित किया गया. स्वागत समिति में लखनलाल पंडित को स्वागताध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को स्वागत मंत्री, वशिष्ट कुमार सिंह को स्वागत कोषाध्यक्ष बनाया गया. स्वागत समिति के पदधारक महासंघ गिरिडीह जिला के सभी पदधारकगण, जिला संघ के सभी जिलाध्यक्ष व सचिव चुने गये. बताया गया कि सभी कर्मचारी माह फरवरी तक सहयोग राशि जिला में जमा कर देंगे. बताया गया कि एक मई, 2025 को नगर भवन गिरिडीह में जिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. सम्मेलन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, सभापति कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह डीसी, राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन एवं प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया. इधर प्रदेश महामंत्री अशोक सिंह नयन ने झारखंड में कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के प्रति आभार प्रकट किया. वहीं आठवां वेतन आयोग के गठन हेतु प्रधानमंत्री के प्रति भी आभार जताया गया. बैठक में सभी संघों एवं सभी प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola