Giridih News: गिरिडीह में 322 लीटर शराब जब्त

Giridih News: एसपी ने बताया कि धनवार थाना के चट्टी, ताराटांड़ थाना के बोरोटांड़, गांडेय थाना के कर्रीबांक, डुमरी थाना के सिमराडीह, पीरटांड़ थाना के चिरकी तुरी टोला, जमुआ के झगनाडीह, तिसरी थाना के गजवा कुरा, घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के मकडीहा, गावां थाना क्षेत्र के बराडीह, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका और लोकाय नयनपुर थाना के कारी पहाड़ी जंगल में भारी मात्रा में जावा महुआ और निर्मित शराब के अलावे स्प्रिट को पुलिस ने नष्ट किया है.
विधानसभा चुनाव को देखते हुए गिरिडीह के एसपी डा. विमल कुमार के निर्देश पर जिले भर में अवैध शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट किया गया और लगभग 322 लीटर महुआ शराब को जब्त कर उसे भी नष्ट कर दिया गया. एसपी ने बताया कि धनवार थाना के चट्टी, ताराटांड़ थाना के बोरोटांड़, गांडेय थाना के कर्रीबांक, डुमरी थाना के सिमराडीह, पीरटांड़ थाना के चिरकी तुरी टोला, जमुआ के झगनाडीह, तिसरी थाना के गजवा कुरा, घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के मकडीहा, गावां थाना क्षेत्र के बराडीह, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह, बगोदर थाना क्षेत्र के अटका और लोकाय नयनपुर थाना के कारी पहाड़ी जंगल में भारी मात्रा में जावा महुआ और निर्मित शराब के अलावे स्प्रिट को पुलिस ने नष्ट किया है. उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर शराब बनाने की भट्ठियां नष्ट की गयी है. कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. साथ ही बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र के बरा डीह जंगल से कुल 30 क्विंटल अबरक भी बरामद किया गया है. इस मामले में भी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




