Giridih News: नक्सलियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ा

Giridih News: पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के जरवा जंगल में बीते कुछ दिनों पहले पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद फरार दो नक्सलियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के आरोप में गिरिडीह पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों को पकड़ा है.
हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. बताया जाता है कि मिली सूचना के आधार पर गिरिडीह पुलिस की टीम ने बीती रात निमियाघाट थाना क्षेत्र के चिरूआबेड़ा, चेचरिया व पेंक थाना क्षेत्र के कंजकिरो से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस तीनों से किसी सुरक्षित स्थान पर पूछताछ कर रही है. बतातें चलें कि एक सप्ताह पूर्व नक्सलियों के दस्ते की सूचना पर जरवा जंगल पहुंची सीआरपीएफ और पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई थी. इसमें महिला नक्सली शांति देवी और मनोज टुडू मुठभेढ़ में मारे गये थे. बताया जाता है कि दस्ते में शामिल दो अन्य नक्सली मुठभेड़ स्थल से फरार हो गए थे. दोनों नक्सलियों की तलाश में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला था. बाद में पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों नक्सलियों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित पारसनाथ पहाड़ तक पहुंचाने में चिरूवाबेड़ा, चेचरिया और कंजकिरो के एक-एक व्यक्ति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. वे लोग दोनों नक्सलियों को बाइक पर बैठाकर पारसनाथ की तराई तक ले गए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




