Giridih News: शिविर में 24 दिव्यांगों का हुआ रजिस्ट्रेशन
Author Mayank tiwari
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: गांडेय प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को कृत्रिम अंग निर्माण निगम क्षेत्रीय विपणन केंद्र रांची (एम्लिको) की ओर से शिविर लगा कर 24 दिव्यांगों का पंजीयन किया गया.
विज्ञापन
प्रमुख राजकुमार पाठक व बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि शिविर में चिह्नित दिव्यांगों को एक महीने के भीतर ट्राई साइकिल, कान की मशीन, बैशाखी समेत अन्य सामान उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर एम्लिको संस्था के अविनाश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
महिला सुपरवाइजर के विलंब से पहुंचने पर प्रमुख ने जतायी नाराजगी
शिविर स्थल पर बैनर की कमी, महिला सुपरवाइजर के विलंब से पहुंचने को ले प्रमुख व बीडीओ ने नाराजगी जाहिर की. बीडीओ ने महिला सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगायी. कहा कि एलएस अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










