Giridih News: 16 युवतियों को मिला रोजगार, गयीं त्रिपुरा
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 May 2025 11:18 PM
Giridih News: मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत सक्षम झारखंड कौशल विकास सेंटर सिद्धि विनायक अकादमी की 16 युवतियों को रोजगार मुहैया कराया गया. सभी युवतियां को त्रिपुरा के करुल स्थित एटलस एक्सपोर्ट इंटरप्राइजेज कंपनी में रोजगार मिला है. उक्त कंपनी में कपड़ा सिलायी करती हैं.
शनिवार को सभी युवतियां गांडेयसेंटर से त्रिपुरा के लिए रवाना हुईं. प्रखंड के अहिल्यापुर, ताराटांड़, पंडरी, बुधूडीह, जामजोरी, पर्वतपुर आदि पंचायत के विभिन्न गांवों की युवतियों ने सिद्धि विनायक अकादमी में सिलाई का प्रशिक्षण लिया था.
गांडेय क्षेत्र के युवक-युवतियों को सिलाई, कंप्यूटर सहित अन्य प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जा रहा है
सेंटर की मैनेजर अस्मिता प्रधान ने कहा कि उक्त सेंटर में गांडेय क्षेत्र के युवक-युवतियों को सिलाई, कंप्यूटर सहित अन्य प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद युवक-युवतियों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जा रहा है. मौके पर नीरज पाठक, सेंटर मैनेजर तौसीफ अंसारी समेत कई उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










