लू की चपेट में गिरिडीह, जनजीवन प्रभावित

Updated at : 20 Apr 2024 11:11 PM (IST)
विज्ञापन
लू की चपेट में गिरिडीह, जनजीवन प्रभावित

जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के साथ परेशानी बढ़ने लगी है. इन दिनों गिरिडीह जिला लू की चपेट में है.

विज्ञापन

गिरिडीह. जिले में लगातार बढ़ती गर्मी के साथ परेशानी बढ़ने लगी है. इन दिनों गिरिडीह जिला लू की चपेट में है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. सुबह आठ बजे से ही गर्मी का असर बढ़ने लगता है. नतीजतन लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. खासकर स्कूली बच्चों के लिए क्लास करना चुनौती से कम नहीं. सुबह के वक्त तो बच्चे आराम से स्कूल पहुंचते हैं, पर छुट्टी के वक्त गर्म हवा के बीच स्कूली बच्चों के लिए घर पहुंचना मुश्किल होता है. ऐसे में उन्हें काफी कठिनाई होती है.

10 बजने के बाद चलने लगती है लू :

शनिवार को गिरिडीह का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया. पिछले कुछ दिनों से कमोबेश यही स्थिति बनी हुई है. सुबह 10 बजे के बाद लू चलने लगती है. ऐसे में घरों से निकलना मुश्किल होता है. जिले के कई स्कूलों में दोपहर एक बजे के आसपास छुट्टी होती है. छुट्टी होने के बाद पसीने से लथपथ बच्चे टेंपो, बाइक या फिर साइकिल से अपने घर पहुंचते हैं. सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है, जिनकी पीठ पर भारी-भारी बस्ते लदे होते हैं. ये बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए बेकल रहते हैं.

दिहाड़ी मजदूरों के लिए कठिनाई :

इधर, सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले तो किसी तरह दफ्तर पहुंच जाते हैं, लेकिन दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष बड़ी मुसीबत होती है. पेट की आग शांत करने के लिए इन्हें प्रचंड गर्मी में भी हाड़-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. गर्मी की वजह से दोपहर में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola