Giridih News :मैट्रिक में गिरिडीह का रहा शानदार प्रदर्शन, राज्य में प्रथम श्रेणी में अव्वल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मैट्रिक में गिरिडीह का रहा शानदार प्रदर्शन, राज्य में प्रथम श्रेणी में अव्वल

Giridih News :जैक की माध्यमिक वार्षिक परीक्षा में गिरिडीह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है.

विज्ञापन

जारी परिणाम के अनुसार गिरिडीह जिले से कुल 40,698 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 38,461 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं और इस तरह जिले की उत्तीर्णता प्रतिशत 94.53 रही, जो कि गत वर्ष की अपेक्षा 1.14 प्रतिशत अधिक है. जिला टॉपर प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा गावां के प्रेमजीत कुमार 491 प्राप्तांक के साथ राज्य में छठे स्थान पर रहे.

जिला की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार

प्रथम श्रेणी में गिरिडीह जिले का प्रदर्शन पूरे झारखंड में सबसे बेहतर रहा है. जिले से 22,917 छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी, 14,050 द्वितीय श्रेणी तथा 1,494 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्रों की संख्या के मामले में गिरिडीह जिला पूरे राज्य में शीर्ष पर रहा है, जो जिले के शैक्षणिक स्तर और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है.

जिले के चार विद्यार्थियों ने झारखंड टॉप टेन में बनायी जगह

गिरिडीह. जिले के चार विद्यार्थियों ने झारखंड टॉप टेन में अपनी जगह बनाकर साबित कर दिया कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के विद्यार्थी भी कम नहीं हैं. झारखंड टॉपर में जगह बनाने वाले प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा, गावां के छात्र प्रेमजीत कुमार ने 491 अंक हासिल कर न केवल जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे झारखंड में छठा रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया. प्लस टू हाई स्कूल अटका, बगोदर के छात्र सूरज कुमार ने 490 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है. सूरज ने झारखंड स्तर पर सातवां रैंक प्राप्त कर यह दिखा दिया कि निरंतर मेहनत और अनुशासन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. इसी कड़ी में मकतपुर हाई स्कूल के विजय कुमार ने 488 अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया और झारखंड टॉप टेन में नौवां रैंक हासिल किया. विजय की इस सफलता से उनके परिवार और स्कूल में उत्साह का माहौल है. इसके अलावा एसबीएमके हाई स्कूल, भंडारों (जमुआ) की छात्रा ब्यूटी कुमारी ने 487 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान तथा झारखंड में दसवां रैंक हासिल किया.

डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में तिसरी का अग्रवाला हाई स्कूल सबसे आगे

गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में कुल 23 छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनायी है. यह जिले के शैक्षणिक स्तर की मजबूती को दर्शाता है. जिला टॉपर के रूप में प्रोजेक्ट हाई स्कूल पिहरा, गावां के छात्र प्रेमजीत कुमार ने प्रथम, प्लस 2 हाई स्कूल अटका के सूरज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया. इसी क्रम में मकतपुर हाई स्कूल के छात्र विजय कुमार ने जिले में तीसरे स्थान पर रहे. डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में सर्वाधिक सफलता तिसरी प्रखंड को मिली है. यहां स्थित अग्रवाला हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में अपना दबदबा कायम रखा. इस विद्यालय के पांच नौनिहालों ने डिस्ट्रिक्ट टॉप टेन में स्थान हासिल किया है,

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola