गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने दाखिल किया नामांकन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 02 May 2024 3:12 PM
गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने कल्पना मुर्मू सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. 29 अप्रैल को कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी पर्चा दाखिल किया था.
गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर को भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार को पर्चा दाखिल किया. उन्होंने समाहरणालय जाकर निर्वाची पदाधिकारी गुलाम समदानी को अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ कोडरमा लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे.
भाजपा के नेता करेंगे जनसभा को संबोधित
नामांकन के बाद भाजपा के तमाम बड़े नेता एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. मंच पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता समेत तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद हैं. इससे पहले बीजेपी प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने एक रोड शो किया. इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.
गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप वर्मा को बनाया है प्रत्याशी
गौरतलब है कि गांडेय उपचुनाव के लिए भाजपा ने दिलीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने कल्पना मुर्मू सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया है. 29 अप्रैल को कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी पर्चा दाखिल किया था. इसके बाद इंडिया गठबंधन ने एक जनसभा को संबोधित किया. उस वक्त उनके साथ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन भी मौजूद थे. उन्होंने जनसभा में शामिल लोगों से कल्पना सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










