Kalpana Soren Nomination: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए भरा परचा, ये लोग हुए शामिल

कल्पना सोरेन ने दाखिल किया नामांकन. फोटो : प्रभात खबर
Kalpana Soren Nomination: हेमंत सोरेन की पत्नी झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन में कई नेता पहुंचे.
Table of Contents
Kalpana Soren Nomination|गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा उपुचनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. वह इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) की संयुक्त उम्मीदवार हैं.
Kalpana Soren Nomination में शामिल हुए सीएम चंपाई सोरेन
कल्पना सोरेन के नामांकन में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन खुद शामिल हुए. उनके अलावा झामुमो के नेता और शिबू सोरेन के छोटे पुत्र बसंत सोरेन, झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कांग्रेस के नेता और झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम एवं बन्ना गुप्ता भी हेमंत सोरेन की पत्नी के नामांकन में शामिल हुए.
Also Read : VIDEO: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले किसके छुए पैर?
डॉ सरफराज अहमद के पैर छूकर कल्पना ने लिए आशीर्वाद
कल्पना सोरेन ने गिरिडीह समाहरणालय में निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने से पहले कल्पना सोरेन ने झामुमो नेता और राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिए. डॉ सरफराज अहमद गांडेय के पूर्व विधायक भी हैं. 1 जनवरी 2024 को सरफराज अहमद ने गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था.
कल्पना सोरेन के नामांकन में ये लोग भी हुए शामिल
कल्पना सोरेन के नामांकन में सीएम चंपाई सोरेन, कांग्रेस के 2 मंत्री बन्ना गुप्ता, आलमगीर आलम के अलावा झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेता शामिल हुए. बता दें कि इसके पहले कई गाड़ियों का काफिला गिरिडीह समाहरणालय पहुंचा. तीन गाड़ियों को अंदर आने दिया गया. बाकी गाड़ियों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया.
कारों के काफिले के साथ गिरिडीह समाहरणालय पहुंचीं कल्पना
तीन गाड़ियों में गांडेय विधानसभा उपचुनाव लड़ रहीं कल्पना सोरेन के अलावा मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य सवार थे. कार से उतरने के बाद कल्पना सोरेन ने पहले से वहां मौजूद राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिए. बता दें कि कल्पना ने एक दिन पहले दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन का आशीर्वाद लिया था.
Also Read : VIDEO: कल्पना सोरेन की उड़ान, पति की जगह राजनीति में आईं झारखंड की महिलाओं ने छोड़ी अपनी छाप
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




