गिरिडीह के CCL अस्पताल की इमारतें धंसने पर मेडिकल अफसर बोले, "अवैध खनन बना हादसे की वजह, सेवाएं बंद"
सीसीएल अस्पताल परिसर में भू धंसान के बाद वहां पर मौजूद लोग
झारखंड के गिरिडीह में CCL अस्पताल की दो इमारतें भीषण भू-धंसान में क्षतिग्रस्त हो गईं. डॉ. परिमल सिन्हा ने इसे लंबे समय से चल रहे अवैध खनन का नतीजा बताया. सुरक्षा कारणों से अस्पताल की सभी सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं.
गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के गिरिडीह एरिया स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में भीषण भू-धंसान की घटना सामने आने के बाद मेडिकल अफसर डॉ. परिमल सिन्हा का बयान आ चुका है. उन्होंने इस हादसे की वजह अवैध खनन को बताया है. डॉ. परिमल सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन (Illegal Mining) हो रही है. प्रबंधन की सुरक्षा टीमों द्वारा लगातार डोजिंग और गड्ढों को भरने के बावजूद अवैध खनन रुक नहीं पा रहा है, जिसका नतीजा आज इस भू-धंसान के रूप में सामने आया है.
आपके शहर में
रिस्क जोन क्षेत्र घोषित
डॉ. सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से फिलहाल अस्पताल की सभी चिकित्सा सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि भू-धंसान की स्थिति आगे भी बनी रहती है, तो अस्पताल को स्थायी रूप से दूसरी जगह स्थानांतरित (Relocate) करने पर विचार चल रहा है. वर्तमान में पूरा क्षेत्र रिस्क जोन घोषित कर दिया गया है और जमीन के स्थिर होने तक निगरानी रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: JPSC धांधली मामले में पांच आरोपियों की बेल पर सुनवाई, CID ने कोर्ट में सौंपी 1000 पन्नों की केस डायरी
क्या है मामला
दरअसल गिरिडीह जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह में भीषण भू-धंसान की घटना हुई. ये मामला मंगलवार सुबह की है. हादसे में सीसीएल के लंकास्टर अस्पताल की दो इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमीन में धंस गईं, वहीं अस्पताल परिसर की सड़कों और आसपास की भूमि पर गहरी दरारें आ गई हैं. भू-धंसान के कारण अस्पताल का बड़ा हिस्सा धंस गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. हालांकि, हादसे के समय अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एहतियातन सीसीएल प्रबंधन ने अस्पताल परिसर को पूरी तरह से सील कर लोगों और मवेशियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.
ये भी पढ़ें: बरवाअड्डा थानेदार से गाली-गलौज: विधायक जयराम पर कार्रवाई की मांग, धनबाद पुलिस का काम करने से इनकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए