VIDEO: हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन करने से पहले किसके छुए पैर?

नामांकन दाखिल करने जातीं कल्पना सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
झामुमो नेता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने नामांकन दाखिल करने से पहले किसके पैर छुए? यह सवाल सभी पूछ रहे हैं. इस वीडियो में इस सवाल का जवाब है. देखें.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने गांडेय उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले वहां मौजूद एक व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लिए. यह शख्स कोई और नहीं, गांडेय के पूर्व विधायक और अब झारखंड के राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद हैं. सरफराज अहमद ने दोनों हाथों से शिबू सोरेन की बहू कल्पना सोरेन को आशीर्वाद दिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता कल्पना सोरेन गिरिडीह समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचीं थीं. कल्पना सोरेन के साथ झारखंड सरकार की मंत्री बेबी देवी, राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, महुआ माजी, गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व अन्य नेता मौजूद थे. बता दें कि गांडेय विधानसभा सीट पर 20 मई को उपचुनाव होगा. इसी दिन चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा सीट पर भी वोटिंग होगी. चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली एनडीए और झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन I.N.D.I.A. ने कमर कस ली है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए 26 अप्रैल को अधिसूचना जारी हुई थी. 3 मई तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर पाएंगे. 6 मई को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के परिणाम लोकसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही 4 जून को घोषित किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




