Giridih News : गिरिडीह से चार बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू

Updated at : 28 Jan 2025 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : गिरिडीह से चार बाल श्रमिकों का किया गया रेस्क्यू

Giridih News : बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किये गये चारों बच्चे

विज्ञापन

Giridih News : धावा दल ने मंगलवार को गिरिडीह के विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों, होटल, गैरेज आदि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मेसर्स प्रिन्स मोटर गैरेज, समीर मोटर वर्क गैरेज बरवाडीह, मेसेर्स ऑटो पार्ट्स डांडीडीह, श्री स्वीट्स बरवाडीह से चार बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, लेबर सुप्रीटेंडेंट रविशंकर, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी जीतू कुमार क़े निर्देश पर किये गये निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चे ग्लास, कप-प्लेट धोने, मोटर गैरेज आदि के काम में लगे हुए थे. रेस्क्यू किए गए चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया. धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन अधिकारी बसंत महतो ने किया. टीम सदस्यों में चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक सुनीता कुमारी व नरेश कुमार, बनवासी विकास आश्रम, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सुरेश कुमार शक्ति, उत्तम कुमार सिंह, मुकेश कुमार दास, रूपा कुमारी, संजय कुमार आदि शामिल थे. बताया गया कि बालश्रम से विमुक्त किये गये बच्चों को सरकारी योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा योजना से जोड़कर परिवार के आर्थिक समृद्धि के लिए प्रयास किया जायेगा. बाल अधिकार कार्यकर्ता सुरेश शक्ति ने कहा कि बाल अधिकार सरंक्षण आयोग द्वारा निर्गत पत्र 09/01/2025 को द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए एक जनवरी से 30 मार्च तक अभियान चलाकर बाल श्रम में लिप्त बच्चों को बचाने और शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए झारखंड क़े सभी डीसी से आग्रह किया गया है. श्री शक्ति ने कहा कि श्रम विभाग, जिला प्रशासन क़े साथ मिलकर देश व्यापी जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन संगठन तथा बचपन बचाव आंदोलन के तरफ से गिरिडीह को बालश्रम मुक्त जिला बनाने हेतु कई कदम उठाये जा रहे हैं. विदित हो कि पैन इंडिया बाल श्रमिक रेस्क्यू एवं पुनर्वास कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय बाल संरक्षण क़े निर्देशानुसार समय-समय पर धावा दल द्वारा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाता है. जहां बाल श्रम जैसे कुकृत होने की संभावना होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola