ePaper

Giridih News :पूर्व विधायक ने खंभरा में किया इको पार्क का उद्घाटन

Updated at : 27 Jul 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :पूर्व विधायक ने खंभरा में किया इको पार्क का उद्घाटन

Giridih News :बगोदर प्रखंड के प्राकृतिक मनोरम स्थल खंभरा इको पार्क का उद्घाटन रविवार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व डीएफओ विकास उज्ज्वल ने किया. इस दौरान पूर्व विधायक श्री सिंह ने पौधरोपण भी किया.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के प्राकृतिक मनोरम स्थल खंभरा इको पार्क का उद्घाटन रविवार को पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व डीएफओ विकास उज्ज्वल ने किया. पूर्व विधायक ने पौधरोपण भी किया. मालूम रहे कि खंभरा ईको पार्क के निर्माण की स्वीकृति पूर्व विधायक श्री सिंह के पहल पर मिली थी. 2.75 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया है. यह खंभरा इको पार्क बगोदर इलाके के अलावे आसपास के लोगों के लिए एक मनोरम स्थलों में घूमने के उद्देश्य से बनाया गया है. खंभरा डैम में नौका विहार का भी आनंद उठाया जा सकता है. इको पार्क से प्राकृतिक धाम हनुमान गढ़ी खटैया जाने के लिए ट्रैक बनाया गया है. इससे लोग खंभरा से सीधे हनुमानगढ़ी खटैया जा पायेंगे. मौरे पर वन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेश राम, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, फॉरेस्टर अंशु पांडेय, रंजन कुमार, सोमनाथ मोदक, देवनारायण दास, कुंदन कुमार दास, डिलो दास, अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार, यमुना सिंह, शंकर यादव, सुबोध सिंह, खलेंद्र दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola