Giridih News :वन विभाग ने जब्त किया 200 सीएफटी सफेद पत्थर

Updated at : 14 Feb 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :वन विभाग ने जब्त किया 200 सीएफटी सफेद पत्थर

Giridih News :गावां वन विभाग की टीम ने मंझने पंचायत के डढ़कोल और देहार जंगल में अवैध रूप से हो रहे सफेद पत्थर खनन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की. यहां छापेमारी कर 200 सीएफटी सफेद पत्थर, हथौड़ा, सब्बल आदि जब्त किया गया.

विज्ञापन

गावां वन विभाग की टीम ने मंझने पंचायत के डढ़कोल और देहार जंगल में अवैध रूप से हो रहे सफेद पत्थर खनन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की. यहां छापेमारी कर 200 सीएफटी सफेद पत्थर, हथौड़ा, सब्बल आदि जब्त किया गया. वन विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. छापेमारी के दौरान वहां काम कर रहे मजदूर सभी भाग गये. बाद में वनकर्मियों ने पत्थर और औजार को जब्त कर कार्यालय ले आये. वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाया गया है. कहा कि खनन संचालक को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी. टीम में उप वन परिसर पदाधिकारी आलोक मोहन पांडेय, हीरालाल पंडित, सुरेश महतो, सुधीर बेसरा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola