Giridih News :अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, दो रेफर

Published by :PRADEEP KUMAR
Published at :20 Apr 2026 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल, दो रेफर

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोग घायल हो गये. घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए धनबाद रेफर किया गया है.

विज्ञापन

पहली घटना बगोदर-सरिया रोड की है. यहां दोंदलों हाइस्कूल के पास दो बाइक की टक्कर हो गयी. इसमें एक महिला समेत तीन बाइक सवार युवक घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं घटना की सूचना बगोदर उप प्रमुख हरेंद्र सिंह को मिलते ही घटनास्थल पहुंचे और घायल महिला समेत अन्य युवकों को इलाज के लिए खुद अपनी गाड़ी से बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया. घायल महिला दोंदलों की जिरवा देवी (60) पति सोमर महतो को प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद भेज दिया गया. वहीं, युवक दिनेश कुमार मंडल बगोदर के बूढ़ाचांच का रहने वाला है. युवक बाइक से अपने घर से सरिया जा रहा था, तभी सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गयी.

ओवरटेक करने के दौरान बाइक हुई अनियंत्रित

दूसरी घटना बगोदर-सरिया रोड के पास की है. यहां एक बाइक पर सवार तीन लोग सरिया से बगोदर आ रहे थे. बाइक के आगे बस और ट्रक चल रहा था. ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और युवक सड़क पर गिर गये. इसमें एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया. स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सभी को ट्रामा सेंटर भेज दिया. प्राथमिक इलाज के बाद एक को धनबाद रेफर किया गया है.

दुर्घटना में घायल हुए युवक की मौत

इधर, 12 अप्रैल को बगोदर के बनपुरा-चिचाकी रोड में हुई सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हुये थे. इसमें गंभीर रूप से घायल औरा पंचायत के दामा के धर्मेंद्र महतो का इलाज धनबाद में चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार की देर शाम उसकी मौत हो गयी. सोमवार को धनबाद में पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचा. उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola