दो बाइक की टक्कर में पांच घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में मंगलवार की रात दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ में मंगलवार की रात दो बाइक की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सभी को घर भेज दिया. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी तूफान वर्मा व शंकर वर्मा जमुआ की ओर से गिरिडीह आ रहे थे. इसी दौरान परसाटांड़ के पास पचंबा की दिशा से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी सड़क पर गिर गये और घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola