Giridih News :पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का समापन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में चल रहे पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम के समापन शनिवार को हो गया. अंतिम दिन में बीएचयू प्रो डॉ नागेंद्र कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन

बीएचयू प्रो डॉ नागेंद्र कुमारमौजूद प्रशिक्षुओं से कहा कि टीम लीडर में मेंटरिंग कौशल को प्रेरित करना, स्पष्ट रूप से संवाद करना, दूसरों की क्षमताओं का विश्वास करना है. आपका कुशल नेतृत्व ही टीम के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से विकसित होने में मदद करता है. उनके काम में विश्वास करना और उन्हें काम करने के लिए प्रेरित करना ईमानदारी सीखना अच्छे नेतृत्व और मेंटरिंग कौशल के उदाहरण हैं. इसे व्यक्ति को जरूर करना चाहिए, तभी सभी का विकास होता है. वहीं, कॉलेज के डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार मालव ने सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया. कहा कि भविष्य में और भी भव्य तरीके से इसका आयोजन होगा.

बीएचयू के प्रो नागेंद्र कुमार को किया गया सम्मानित

डॉ नागेंद्र कुमार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार दुबे ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. मौके पर कॉलेज के सचिव कमलदेव सिंह, प्राचार्य डॉ अरुण दुबे, वाइस प्रिंसिपल डॉ संजय सुमन, विभागाध्यक्ष डॉ जगदीश मेहता, प्रो चंद्रशेखर रजक, प्रो मंतोष कुमार, डॉ महतो लक्ष्मी खेमलाल, प्रो सर्वेश शुक्ला, प्रो प्रभाष रंजन, प्रो योगेंद्र कुमार, प्रो कमलेश पांडेय, प्रो प्रशांत कुंदन, प्रो राकेश कुमार, डॉ परितोष कुमार, प्रो मंतोष कुमार, डॉ लक्ष्मी कुमारी समेत बीएड व डीएलएड के सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola