Giridih News: आधी रात में घर में लगी आग, अग्निशमन वाहन ने पाया काबू

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Feb 2026 11:16 PM

विज्ञापन

Giridih News: भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के झगरुडीह गांव निवासी मुमताज अंसारी के घर मंगलवार की रात आग लग गयी. आग कैसे लगी वजह स्पष्ट नही हो पाया है.

विज्ञापन

आशंका जतायी जा रही है, शब ए बारात को लेकर जलाए जा रहे मोमबती से आगलगी हुई है. वहीं बिचाली की वजह से पूरे घर में आग फैल गयी. देर रात तक आग बुझाने का कार्य जारी था. जिसके वजह से आग लगने से कितनी संपति की क्षति हुई इसका आकलन नही हो पाया है. जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद पूरे गांव के लोग मौके पर जूट गए ग्रामीणों के द्वारा डीजल पंप मशीन लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका इसके बाद अग्निशमन वाहन को बुलाकर आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है. इधर आगलगी की घटना की सूचना पर भेलवाघाटी के थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आग को बुझाने का कार्य चल रहा है, अग्निशमन वाहन आने के बाद आग पर लगभग काबू पा लिया गया है.

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola