Giridih News :जेबीवीएनएल के गोदाम में लगी आग, एक लाख की संपत्ति जली

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 Apr 2026 11:18 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह शहर के स्टेशन रोड स्थित मोदी धर्मशाला के बगल में स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम कार्यालय के गोदाम में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गयी. अगलगी की घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

विज्ञापन

आग की लपटें और तेज धुआं निकलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. इधर आग की लपटों की चपेट में आकर मौके पर स्थित दो झोपड़ीनुमा दुकान भी जलकर राख हो गये. इधर, जब स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी तो उधर से जवाब आया कि अभी दोनों गाड़ियां निकली हुईं हैं, आने के बाद भेजते हैं.

सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद आग बुझाने में जुट गयी. आग लगने के बाद मौके पर स्थित मोदी धर्मशाला में आग बुझाने के लिए किसी तरह का कोई संसाधन मौजूद नहीं रहने की वजह से कई तरह की चर्चा होने लगी. मोदी धर्मशाला बिजली वितरण निगम कार्यालय से सटा हुआ है. ऐसे में अगर आग की लपटें धर्मशाला तक पहुंच जातीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

डेढ़ घंटे बाद पहुंचा दमकल

वहीं करीब डेढ़ घंटे के बाद घटनास्थल पर दमकल वाहन पहुंचा और आग पर पूरी तरह से काबू पाया. अगलगी की इस घटना में तार, ट्रांसफॉर्मर तेल, बिजली का अनुपयोगी सामग्री आदि जलकर खाक हुआ है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola