Giridih News :अवैध गिट्टी के ट्रांसपोर्टिंग करने वाले ट्रक मालिक-चालक पर एफआइआर

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बिना माइनिंग परिवहन चालान के स्टोन चिप्स बिहार ले जाने के क्रम में पकड़े गये ट्रकों के मालिक और चालक के खिलाफ गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

विज्ञापन

बिना माइनिंग परिवहन चालान के स्टोन चिप्स बिहार ले जाने के क्रम में पकड़े गये ट्रकों के मालिक और चालक के खिलाफ गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शुक्रवार को जिला खान निरीक्षक विश्वनाथ उरांव ने गावां थाना में मामला दर्ज करवाया है. खान निरीक्षक के आवेदन पर गावां थाना में कांड (संख्या 46/25) दर्ज किया गया है. श्री उरांव ने कहा कि गावां सीओ ने 21-22 अप्रैल को सांख व गावां थाना मोड के पास गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए कुल सात ट्रक को जब्त कर डीएमओ कार्यालय को प्रतिवेदन दिया था. प्रतिवेदन के आधार पर जांच में यह पता चला कि ट्रक में लदे स्टोन चिप्स का कोई भी माइनिंग परिवहन चालान नहीं है. मामले में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola