Giridih News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 28 Jun 2025 1:38 AM

विज्ञापन

Giridih News: दूसरे पक्ष के चितरंजन यादव ने भी थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे अपनी खतियानी जमीन पर जोत-अवाद कर रहे थे. तभी जितेंद्र साव, राजवंती देवी, धीरज कुमार, आशा देवी आदि हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. वहीं मेरी पत्नी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की.

विज्ञापन

गावां थाना क्षेत्र के पिहरा पश्चिमी पंचायत के खेरडा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें करीब छह लोग घायल हो गये. प्रथम पक्ष के जितेंद्र साव का कहना है कि वे अपनी जमीन पर लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं. उक्त जमीन केवाला से हासिल है, इसका रसीद भी हर साल कटता है. कहा कि बीते दिन निरंजन यादव, चितरंजन यादव, शिव पूजन यादव, मनोरंजन यादव चारो पिता अमीर महतो एवं जितेंद्र यादव पिता कुंदन यादव मेरे जमीन पर जबर्दस्ती खेत जोतने लगे. जब मैं करने गया तो सभी लोगों ने लाठी-डंडों से मेरी मां और पिता के साथ मारपीट न गाली-गलौज करने लगे. वहीं दूसरे पक्ष के चितरंजन यादव ने भी थाना में आवेदन देकर कहा है कि वे अपनी खतियानी जमीन पर जोत-अवाद कर रहे थे. तभी जितेंद्र साव, राजवंती देवी, धीरज कुमार, आशा देवी आदि हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे. वहीं मेरी पत्नी को गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या 81/25 व 82/25 के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola