Giridih News: कांग्रेस की बैठक में सांगठनिक मजबूती पर बल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: जिला पर्यवेक्षक मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल थे मौजूद

विज्ञापन

Giridih News: जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक मंगलवार को गिरिडीह के एक रिसॉर्ट में हुई. अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश कुमार केडिया ने की. बैठक में बतौर जिला पर्यवेक्षक मांडू के पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. बैठक में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष और नवनियुक्त प्रखंड पर्यवेक्षकों, मोर्चा संगठन के अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. पर्यवेक्षक ने जिले में संगठन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और संगठन की मजबूती को लेकर दिशा निर्देश दिये. श्री पटेल ने कहा कि हमें जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम करना है. कहा कि यह वर्ष संगठन सृजन का वर्ष है. मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेश वर्मा, समीर राज चौधरी, विमल सिंह, मोहम्मद इकबाल, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, अहमद राजा नूरी, यश सिन्हा, अभिनंदन प्रसाद सिंह, मोतीलाल शास्त्री, अशोक विश्वकर्मा, अशोक निराला, निरंजन तिवारी, पप्पू विश्वकर्मा, बलराम यादव, अमित सिन्हा, कैलू देव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, एनएसयूआई के अभय कुमार, आयुष सिन्हा, जुनेद आलम, राजेंद्र नारायण देव, प्रोफेसर मुमताज अंसारी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola