ePaper

झारखंड से भाजपा का सफाया करें, तभी होगा कायाकल्प : कल्पना

Updated at : 15 May 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड से भाजपा का सफाया करें, तभी होगा कायाकल्प : कल्पना

कोडरमा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में तिसरी के गांधी मैदान में चुनावी सभा

विज्ञापन

तिसरी.

झामुमो नेत्री व गांडेय विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन और झामुमो ने लंबी लड़ाई लड़ी, तब जाकर हमें झारखंड राज्य मिला. लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने हमें ऐसा बांध कर रखा है कि आज भी स्वतंत्र राज्य के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. श्रीमती सोरेन मंगलवार को तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थीं. कल्पना सोरेन ने कहा कि भेदभाव व गलत नीति अपनाकर केंद्र सरकार झारखंड की उपेक्षा कर रही है. लेकिन अब इंडिया गठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. भाजपा इंडिया गठबंधन की एकजुटता से परेशान है और वह अपनी हार देख रही है.

विकास में रोड़ा बन रही भाजपा :

कल्पना सोरेन ने उपस्थित जनसमूह से माले प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि झारखंड राज्य से भाजपा का सफाया करें, तभी इस राज्य का कायाकल्प हो पायेगा. उन्होंने तिसरी वासियों और सभा में आये आदिवासी समाज के लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि इसी तिसरी प्रखंड में दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने समाज के गरीब आदिवासी भाइयों और मजदूरों के लिए भी कई तरह की लड़ाई लड़ी थी. हम सभी चाहते हैं कि झारखंड राज्य के साथ-साथ झारखंड वासियों का विकास हो, लेकिन इस विकास में भाजपा रोड़ा बनने का कार्य कर रही है. इस भाजपा रूपी रोड़ा को खत्म करने के लिए हमारे इंडिया गठबंधन को समर्थन देने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola