तार के सहारे बीच नदी में लटक रहा बिजली पोल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

तारों का सहारा नहीं होता तो गिर भी चुका होता. नदी में बाढ़ भी आई हुई है. पोल गिर जाता तो नदी में करेंट दौड़ जाता और जान-माल की क्षति भी हो सकती थी. ग्रामीणों ने विभाग को स्थिति से अवगत कराया है.
विज्ञापन
राजधनवार.
धनवार के कारुडीह नदी किनारे तार के सहारे लटक रहा बिजली पोल दुर्घटना को आमंत्रित करता नजर आ रहा है. इस झूलते पोल में लगे तार से ग्यारह हजार वोल्ट धारा प्रवाहित है जिससे गोदोडीह को बिजली मिलती है. यूं तो पोल पिछले ही माह के बारिश में नदी में झुक गया था, लेकिन इसबार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश में गिरने की स्थिति में पहुंच चुका है. तारों का सहारा नहीं होता तो गिर भी चुका होता. नदी में बाढ़ भी आई हुई है. पोल गिर जाता तो नदी में करेंट दौड़ जाता और जान-माल की क्षति भी हो सकती थी. मंगलवार को ग्रामीणों ने विभाग को स्थिति से अवगत करा दिया है. विभागीय लाइन मेन ने बताया कि फिलहाल गोदोडीह तरफ का लाइन बंद कर दिया गया है. बारिश रुकने और नदी का पानी घटने के बाद जल्द ही पोल को दुरुस्त कर बिजली बहाल कर दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










