तोपचांची सड़क दुर्घटना में घायल दुलारचंद की हुई मौत

Updated at : 15 Jul 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
तोपचांची सड़क दुर्घटना में घायल दुलारचंद की हुई मौत

तोपचांची में बीते शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल सरिया के कुबाडीह निवासी दुलारचंद राणा (27) की मौत सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में हो गई.

विज्ञापन

तोपचांची में बीते शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में घायल सरिया के कुबाडीह निवासी दुलारचंद राणा (27) की मौत सोमवार की अहले सुबह इलाज के दौरान दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में हो गई. घटना की सूचना पाकर परिजनों में मातम छा गया. बताते चलें कि बीते शनिवार को सरिया थाना क्षेत्र के कुबाडीह गांव निवासी दुलारचंद राणा अपनी पत्नी सुमन देवी, पुत्री शिवांगी कुमारी व पुत्र रुद्रांश अपने बाईक से शादी समारोह में शामिल होने कतरास जा रहे थे. तभी तोपचांची के मदैयडीह के पास सड़क किनारे बाईक खड़ाकर दुलारचंद व उसकी पत्नी बच्चों को पानी पिलाने लगी थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे बोलेरो वाहन चालक ने अपना आपा खो दिया. सड़क किनारे खड़ी बाइक सहित दुलारचंद राणा व उनके परिवार को अपनी चपेट में ले लिया था. हादसे में दुलारचंद की पत्नी सुमन देवी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी थी. वहीं दुलारचंद और उसका बेटा गंभीर रुप से घायल थे. इन्हें आनन-फानन में धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को दुर्गापुर रेफर किया गया था. सोमवार की अहले सुबह दुलारचंद की भी मौत हो गयी. रविवार को जहां उनकी पत्नी व बच्ची का शव का अंतिम संस्कार के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन था. वहीं सोमवार को दुलारचंद की मौत की सूचना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं. लोगों ने इलाजरत रुद्रांश के स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola