ePaper

एफसीआई गोदाम से एक सप्ताह से डीएसडी नहीं कर रहा राशन उठाव, डीलरों में आक्रोश

Updated at : 28 Mar 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम से एक सप्ताह से डीएसडी नहीं कर रहा राशन उठाव, डीलरों में आक्रोश

जमुआ एफसीआई गोदाम में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) का वाहन एक सप्ताह से राशन उठाव नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

जमुआ. जमुआ एफसीआई गोदाम में डोर स्टेप डिलीवरी (डीएसडी) का वाहन एक सप्ताह से राशन उठाव नहीं कर रहा है. इससे जमुआ के डीलरों में आक्रोश है. गुरुवार को जमुआ बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, सदस्य सच्चिदानंद सिंह, उप प्रमुख रब्बुल हसन रब्बानी, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव आदि गोदाम का निरीक्षण किया और पाया की डीएसडी पिछले एक सप्ताह से वाहन नहीं लगाया है. इससे अधिकांश पंचायत के डीलर को राशन नहीं मिल रहा है. डीलर उपेंद्र सिंह, जगरनाथ यादव, मोहन दास, राधा देवी आदि ने बताया कि हमलोग को फरवरी माह का राशन नहीं मिला है, जबकि मार्च समाप्त होने पर है. समय पर राशन नहीं मिलने से होली जैसे त्योहार में भी वह कार्डधारियों को राशन नहीं दे सके.

क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में जमुआ बीडीओ सह प्रभारी एमओ कमलेंद्र कुमार का कहना है कि होली को लेकर गोदाम बंद था. मंगलवार को कार्यालय खुला है. दो दिन से वह लोकसभा चुनाव के कार्य में व्यस्त थे. डीएसडी द्वारा पर्याप्त मात्रा में वाहन गोदाम में उपलब्ध नहीं कराये जाने की सूचना मिली है. डीएसओ को इसकी जानकारी दे दी गयी है. वहीं, एजीएम देवदयाल रजवार ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से डीएसडी संचालक वाहन नहीं दे रहा है. गुरुवार कुछ वाहन आया तो मजदूरों बकाया मजदूरी भुगतान की मांग करने लगे. इसलिए डिलीवरी नहीं हुई.

डीएसडी संवेदक ने कहा

इधर डोर स्टेप डिलीवरी के संचालक अनुज कुमार ने बताया कि छुट्टी के दिन उनका वाहन जमुआ गोदाम नहीं लगा. गुरुवार को पर्याप्त मात्रा में वाहन लगा था. मजदूरी भुगतान की समस्या है. मामले से जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola